Uttarakhand Corona Update: अस्पतालों में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, जेल में मिले 70 कोरोना संक्रमित

हेल्थUttarakhand Corona Update: अस्पतालों में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, जेल...

Date:

देहरादून। राज्य के अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले चिंताजनक दिखाई दे रहे हैं।एक-एक कर राज्य के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते मंगलवार को राज्य मेें 346 केस आने के बाद गत बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के नए 309 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल हो गई है।यही नहीं, एक दिन में कोरोना के तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। राजय में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 1700 के पार पहुंच गई है। इधर, प्रदेश सरकार लोगों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए नयी एसओपी जारी करने की बात कह रही है। 

Read also: Health Department: डेंगू,मलेरिया से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने बनाया ये प्लान,जानकर हो जाएंगे हैरान

जिलेवार मिले नए कोरोना संक्रमितों की बात करें तो देहरादून में 162 संक्रमित मिले है। वहीं 58 मरीज नैनीताल, अल्मोड़ा में 12, बागेश्वर में आठ, चमोली में तीन, चंपावत में पांच, हरिद्वार में 17, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग में 14, टिहरी में पांच, ऊधम सिंह नगर में 10 और हरिद्वार में 63 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कुल 1790 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित जिन तीन लोगों की मौत हुई है।  जिसमें हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एक और एम्स ऋषिकेश में भर्ती कोरोना के दो मरीज शामिल हैं। हरिद्वार जिले में कोरोना मरीज पॉजिटिव मिले हैं। उनमें सबसे बड़ी संख्या जेल के कैदियों की है। गत बुधवार को आई रिपोर्ट में जेल के 34 बंदी कोरोना के शिकार पाए गए हैं। अभी तक हरिद्वार जेल में बंद 70 बंदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...