मोदी-शाह में हमें डराने का दम नहीं : राहुल गाँधी

पॉलिटिक्समोदी-शाह में हमें डराने का दम नहीं : राहुल गाँधी

Date:

नेशनल हेराल्ड केस में ED की कार्रवाई पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड केस की जांच को डराने वाली रणनीति का हिस्सा बताते हुए कहा कि हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सोचते हैं कि केंद्रीय एजेंसियों की जांच का डर दिखाकर हमें चुप किया जा सकता है लेकिन इससे हमारे ऊपर को भी फर्क नहीं पड़ने वाला। राहुल ने चैलेन्ज करते हुए कहा कि उनको जो करना हो वो कर लें मगर कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं. 

राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आगे कहा कि हमारा काम देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश का सौहार्द बनाए रखना है जो मैं करता रहूंगा। ये कुछ भी कर लें, इनकी मर्ज़ी। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और शाह लोकतंत्र को ख़त्म करने का काम कर रहे हैं। वह सोचते हैं कि हम पर थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप कराया जा सकता लेकिन ये उनकी ग़लतफ़हमी है, हम चुप नहीं होने वाले हैं। वह हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम डरने वाले नहीं. वायनाड सांसद ने कहा कि सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता। 

Read also: UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम्स में किया देश के पहले तंबाकू नियंत्रण केंद्र का उद्धाटन

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने कल यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील कर दिया था। इसके साथ ही कांग्रेस दफ्तर और सोनिया गाँधी के निवास पुलिसवालों की भारी मात्रा में तैनाती कर दी गयी थी. कांग्रेस का आरोप था कि सरकार सोनिया गाँधी के साथ आतंकी जैसा बर्ताव कर रही है. AICC दफ्तर जाने से कांग्रेस नेताओं को रोका जा रहा है. कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया था कि याचना नहीं अब रण होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related