NCR में बढ़ी Covid मरीजों की संख्या, अस्पताल में बनाए कोरोना वार्ड

नेशनलNCR में बढ़ी Covid मरीजों की संख्या, अस्पताल में बनाए कोरोना वार्ड

Date:

मेरठ। एनसीआर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गाजियाबाद में कोरोना मरीज का आंकड़ा दहाई को पार हो गया है। वहीं मेरठ में कोरोना मरीजों की संख्या 5 तक पहुंच गई है। जबकि नोएडा में भी कोरोना मरीजों की संख्या 12 हो गई है। गाजियाबाद और नोएडा में अस्पतालों में अलग से कोरोना आईसीयू वार्ड बनाया गया है।

बता दें होली के बाद से कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। यूपी NCR जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में कोरोना मरीज की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। West UP में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में कोरोना फैल रहा है। गाजियाबाद में कोरोना के अब तक 10 से अधिक और नोएडा में 12 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। जबकि मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 5 पहुंच गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि कोरोना के सभी मरीज की हालत में सुधार है। सभी को जुकाम के अलावा और कोई लक्षण नहीं है। होम आइसोलेशन में है। बता दें कि गत रविवार को जिला अस्पताल में DNB का कोर्स कर रहे युवक को कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालांकि उनके संपर्क वाले 11 लोगों की जांच भी कराई गई थी। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स बनाई है। जिसने कोरोना वायरस से पीड़ित वयस्क नागरिकों के लिए संशोधित क्लीनिकल गाइडलाइंस जारी की हैं। जिसमें कोरोना से बचने के लिए मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...