Site icon Buziness Bytes Hindi

Nuh Brajmandal Yatra: नूंह में अलर्ट, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद; नल्हड़ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई

Nuh Brajmandal Yatra alert

Nuh Brajmandal Yatra: सावन के आखिरी सोमवार का आज नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। नूंह प्रशासन ने सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों की छुट्टी कर दी है। इसी के साथ बैंक और एटीएम बूथ बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विश्व हिंदू परिषद ने आज सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकालने का एलान किया है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। नूंह की सभी सीमाओं को सील कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इससे पहले रविवार को कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला गया था। अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। खुफिया तंत्र जिले में हर गतिविधि पर नजर रखे हैं। प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की संख्या बढ़ा दी है। डीसी ने कहा है कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। गांवों की शांति कमेटी से अपील की है कि वे अफवाह न फैलए। लोगों को समझाकर घर पर ही रहने को कहें।

प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान की छुट्टी की है। नूंह में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर नल्हड़ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई है। किसी संदिग्ध से पूरी जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद नूंह में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। पुलिस ने यूपी, राजस्थान की सीमाओं के अलावा पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, तिजारा व भरतपुर से आने वाले लोगों पर नजर रखी हुई है। नूंह पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि कोई व्यक्ति धारा-144 का उल्लंघन न करें। प्रशासन सख्ती से निपटेगा। कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा था कि प्रशासन ने 3 से 7 सितंबर तक नूंह में होने वाली जी-20 शेरपा समूह की बैठक और 31 जुलाई को हिंसा के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यात्रा की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।

गुरुग्राम में आग लगाने की धमकी

सेक्टर-69 में बसी झुग्गियों के बाहर पोस्टर लगाकर आग लगाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। नूंह हिंसा का जिक्र करते हुए सीएम मनोहर लाल ने पंचकूला में कहा कि यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी है। केवल जलाभिषेषक के लिए क्षेत्र के मंदिरों में जा सकते हैं। law & Order की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।

1900 जवान और paramilitary forces की 24 कंपनियां तैनात

नूंह में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ममता सिंह ने कैंप किया है। उनको नूंह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इंतजाम किए हैं। नूंह में पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, हरियाणा पुलिस के 1,900 जवान के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की 24 कंपनियां तैनात हैं। अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। केएमपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जारी रहेगा।

Exit mobile version