लक्ष्मण झूले पर न्यूड वीडियो शूट कराया

उत्तराखंडलक्ष्मण झूले पर न्यूड वीडियो शूट कराया

Date:


लक्ष्मण झूले पर न्यूड वीडियो शूट कराया

  • फ्रांस की युवती की शर्मनाक हरकत
  • युवती बोली व्यवसाय के लिए किया

उत्तराखंड के ऋषिकेश में फ्रांस की युवती ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. दरअसल, उसने अपना न्यूड वीडियो शूट कराया है. लक्ष्मण झूले पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस युवती को अरेस्ट कर लिया लेकिन बाद में शर्ताें के साथ उसे जमानत दे दी गई.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय फ्रांसीसी युवती ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला पर न्यूड वीडियो शूट कर रही थी. इसके बाद स्थानीय वार्ड पार्षद गजेंद्र सजवान ने 25 अगस्त को महिला के खिलाफ थाने में शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और फ्रांसीसी युवती को गिरफ्तार कर लिया.

जांच शुरू की तो आरोप सही पाया गया
जब पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोप सही पाया गया और इसकी पुष्टि भी हुई कि लक्ष्मण झूला पर न्यूड वीडियो शूट किया गया था. वहीं, जानकारी लेने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ऋषिकेश के एक होटल ठहरी हुई है. इसके बाद पुलिस ने उस होटल में गई और उससे घटना के बारे में पूछताछ की. पूछताछ के दौरान, आरोपी युवती ने न्यूड वीडियो शूट करने की बात को स्वीकार कर लिया. फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

साेशल मीडिया से मिली जानकारी
जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश के मुनि की रेती पुलिस स्टेशन में शिकायक दर्ज कराई गई थी. वार्ड पार्षद गजेंद्र सजवान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विदेशी युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया. वरिष्ठ उप-निरीक्षक आरके सैनी ने बताया कि वार्ड पार्षद गजेंद्र सजवान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला लक्ष्मण झूला पर न्यूड वीडियो और फोटो शूट कर रही थी. हालांकि, पार्षद को यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली थी.

युवती बोली, नहीं थी नियमों की जानकारी
खास बात यह है कि युवती ने कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि भारत में सार्वजनिक स्थानों पर न्यूड वीडियो या फोटो शूट करना मना है. उसने कहा कि उसने यह वीडियो और फोटो शूट व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related