अब यह बैंक देगी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा रिटर्न

बिज़नेसअब यह बैंक देगी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा रिटर्न

Date:

बाजार:- जब से रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है बैंक ब्याज दरों को बढ़ाने की कवायद में जुट गए हैं। जहाँ अभी हाल ही में HDFC बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी वही अब सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने सेविंग अकाउंट और एफडी पर ब्याज दरों को बढाने की घोषणा की है। बैंक ने कहा है कि वह 50 लाख रुपये से अधिक डिपॉजिट वाले सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर 3.5 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी कर देगी।
सूत्रों के अनुसार बैंक की ब्याज दरों को लेकर नई नीतियां 13 जून से लागू होंगी। बैंक के इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट में निवेश करने वाले निवेशकों को होगा। बैंक ने 50 लाख से कम सेविंग वाले या फिक्स्ड डिपॉजिट वाले खातों की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है बैंक ने कहा है कि इन खातों पर पहले वाली नीति लागू होगी और यह मौजूदा 3.5 फीसदी पर स्थिर है। 
कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 10 से 15 बेसिस पॉइंट यानी 0.10 फीसदी से 0.15 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। 365 दिन से 389 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर को 5.40 फीसदी से बढ़ाकर अब 5.50 फीसदी कर दिया गया है. जबकि, 390 दिन की मैच्योरिटी वाली टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर को 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 5.65 फीसदी कर दिया गया है। 
बता दें कोटक महिंद्रा बैंक 23 महीने से लेकर 3 साल की एफडी पर अब अपने ग्राहकों को 5.75 फीसदी ब्याज देगा। वही 3 साल से अधिक 10 साल तक की अवधि वाली डिपॉजिट पर अब 5.75 फीसदी के बदले 5.9 फीसदी ब्याज मिलेगा। बैंक ने कहा है कि हमने अपने कस्टमर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। अपनी सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हमने एफडीए पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related