इन बैंकों में करवाएं बुजुर्गों की FD मिलेगा 6 से 7 फीसदी रिटर्न

बिज़नेसइन बैंकों में करवाएं बुजुर्गों की FD मिलेगा 6 से 7 फीसदी...

Date:

बाजार:- आज के समय मे हर कोई यह चाहता है कि वह अपने भविष्य के लिए कुछ पैसा सेव करके रखे और अपने रिटायरमेंट के दौर में उस पैसे का उपयोग करे। लोग अपने पैसे को इन्वेस्ट करने के लिए इस समय सिर्फ फिक्स्ड डिपॉजिट पर।विश्वास जता रहे हैं क्योंकि यह एक ऐसी स्कीम है जिंसमे इंवेसमेन्ट करने से न तो पैसा डूबता है और इससे 100 फीसदीं रिटर्न भी मिलता है। 
वही अगर हम कुछ विशेष बैंको की बात करें तो वह बुजुर्गों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लाए हैं और उन पर 6 से 7 फीसदीं रिटर्न दे रहे हैं। तो अगर आप अपने घर के बुजुर्गों के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा इनवेस्ट करना चाहते हैं तो यह बैंक आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

RBL Bank:- 

यह बुजुर्गों के लिए बेस्ट फिक्स्ड डिपॉजिट बैंक है। इसमे अगर आप बुजुर्गों की एफडी करवाते हैं तो यह उस एफडी पर 6.75% की ब्याज दे रहा है। इस बैंक ने 8 जून 2022 को अपनी ब्याज दरों में परिवर्तन किया है।

DCB Bank:- 

इस बैंक ने 21 मई 2022 को अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया था यह बैंक अपने ग्राहकों को 1 से 2 साल के फिक्स डिपॉजिट पर 6.50% से 7% तक की ब्याज दे रहा है। बैंक 15 महीने तक की फिक्स डिपॉजिट पर 6.50% और 15 से 18 महीने वाले पर 6.60% ब्याज दे रहा है। वहीं 18 महीने से 700 दिन तक के फिक्स डिपॉजिट पर बैंक 7% ब्याज दे रहा है।

Bandhan Bank:- 

इस बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट में लास्ट बार 4 मई 2022 को परिवर्तन हुआ था। यह बुजुर्गों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर उन्हें 6.50% ब्याज दे रहा है।

IDFC First Bank:-

इसकी ब्याज दरों में अंतिम बार 23 मई 2022 को परिवर्तन हुआ था। यह बुजुर्गों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6% ब्याज दे रहा है। जो एक बेहतर एफडी।ऑप्सन है।

indusind bank:-

indusind bank 1 जून को ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। इसमे फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंवेसमेन्ट करने पर 1 साल से 2 साल में 6.50% ब्याज दे रहा है।

Yes Bank:-

यस बैंक ने 6 जून 2022 को आखिरी बार फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में परिवर्तन किया है। इस परिवर्तन के बाद बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक साल से तीन सात तक के फिक्स डिपॉजिट पर 6.25% ब्याज दे रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related