बाजार:- भारतीय रिजर्व बैंक कास्टर के लिए अपनी सुविधाओ को बेहतर और कारगर बनाने के लिए काम कर रहा है। आरबीआई आय दिन अपने कस्टमर को नई नई सुविधाएं देता रहता है वही आरबीआई ने सभी बैंकों को ग्राहकों को उनके एटीएम पर इंट्रॉपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW) की सुविधा देने की बात कही है। यह सुविधा आरबीआई ग्राहको के लिए बेहतरीन सुविधा साबित होगी। क्योंकि इस सुविधा के साथ आप पूरे भारत के किसी भी बैंक से बिना एटियम कार्ड के पैसा निकाल सकेंगे।
आरबीआई की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब यह अपने ग्राहकों के लिए एटीएम नेटवर्क और WLAOs के साथ एटीएम पर आईसीसीडब्ल्यू की सुविधा देने की तैयारी में है। आरबीआई की यह सुविधा एनपीसीआई (NPCI) के सभी बैंकों और एटीएम नेटवर्क के साथ यूनिफाइनड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के इंटीग्रेशन पर जुड़ेगी। कार्डलैस कैश विड्रॉल के प्रोसेस में यूपीआई का इस्तेमाल कस्टमर अथॉराइजेशन के लिए किया जाएगा जबकि सेटलमेंट नेशनल फाइनेंशियल स्वीच/ एटीएम नेटवर्क के जरिए होगा।
अगर हम इसके ट्रांजेक्शन के लिए लगने वाले चार्ज की बात करें तो बैंक इस सुविधा का इस्तेमाल करने वाले कस्टम से कोई चार्ज नहीं लेगी क्योंकि बैंक पहले ही कस्टमर सर्विस चार्ज लेती है यह उसी में एड होगा अर्थात इसके इस्तेमाल के लिए कस्टम को कोई अलग से चार्ज नहीं देना होगा। अगर हम वर्तमान परिपेक्ष्य की बात करें तो कोई बैंक अभी बिना एटियम के पैसे निकालने की सुविधा नहीं दे रहा है लेकिन आरबीआई ने इस राह पर कदम रख दिया है और जल्द ही आरबीआई के ग्राहक अब बिना एटियम के बैक से पैसा निकाल सकेंगे।

