Champawat by-election : चंपावत उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, जनसंपर्क जोरों पर

उत्तराखंडChampawat by-election : चंपावत उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत,...

Date:

चंपावत। चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अब पूरी तरह से ताकत झोंक दी है। दोनों ही पार्टी के दिग्गज नेता अपने- अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा जहां अपने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में प्रचार कर पूरी ताकत झोक रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अपनी महिला उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार में कम कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चंपावत में भाजपा के तीन वरिष्ठ मंत्रियों ने पार्टी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में जन संपर्क अभियान शुरू किया हुआ है। इसके लिए तल्लादेश में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मोर्चा संभाला है तो  मैदानी क्षेत्र में मंत्री गणेश जोशी के हाथ में कमान है।

Also Read : Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद

वहीं चंपावत में चंदन राम दास ने जनसंपर्क के लिए नेतृत्व की कमान संभाली हुई है। इस दौरान खर्ककार्की के शक्ति केंद्र जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता और बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्त्याल के संचालन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास उपस्थित रहे। इस दौरान करीब दो दर्जन सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

वहीं कांग्रेस ने टनकपुर (चंपावत) में चुनाव प्रचार के दौरान जनसंपर्क किया। चंपावत कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में चुनाव जीतने के लिए जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी कें अलावा और कुछ नहीं दिया। लोगों का महंगाई और बेरोजगारी के चलते जीना मुश्किल हो गया है। माहरा ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी को टिकट देकर पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।

Also Read : Registration for Chardham Yatra: अक्टूबर तक के लिए चारधाम यात्रा के लिए 17.24 श्रद्धालुओं ने ​करवाया रजिस्ट्रेशन

उन्होंने चंपावत की महिला मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में हल्द्वानी के विधायक सुमित ह्दयेश,सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल,  पूर्व उप प्रमुख सुशीला बोहरा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार किया। इस मौके पर अलका ढेक,विमला महरा, विमला पुजारी,  देवकी फर्त्याल, रश्मि बगौली,पुष्पा देवी, सोनम बोहरा, प्रकाश माहरा आदि मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related