अयोध्या के लिए अब बंगलुरु और कोलकाता से भी उड़ाने

उत्तर प्रदेशअयोध्या के लिए अब बंगलुरु और कोलकाता से भी उड़ाने

Date:

अयोध्या के एयरपोर्ट का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है, राम मंदिर का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है, राम लला अभी भव्य मंदिर में विराजमान नहीं हुए हैं लेकिन उससे पहले कारोबारी जगत में भारी उत्साह नज़र आ रहा है, अयोध्या अब सिर्फ एक धार्मिक नगरी ही नहीं रहने वाली बल्कि एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल भी बनने वाला है। देश की घरेलू विमानन कंपनियों में भी अयोध्या के लिए हवाई सेवाओं को शुरू करने में कम्पटीशन शुरू हो गया है, इंडिगो ने जहाँ पहल करते हुए अयोध्या के लिए सबसे पहले दिल्ली से उड़ानों शुरू करने की घोषणा की तो एयर इंडिया एक्सप्रेस भी पीछे नहीं रही, उसने भी अयोध्या के लिए दिल्लीसे उड़ानों का सिलसिला शुरू करने की बात कही और अब उसने अयोध्या से बेंगलुरु और कोलकाता के लिए नए मार्गों की घोषणा की।

एयरलाइन ने अपने एक बयान में कहा एयर इंडिया एक्सप्रेस 30 दिसंबर को महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम के उद्घाटन के साथ ही अयोध्या और दिल्ली के बीच अपनी उद्घाटन उड़ानें संचालित करेगी। बेंगलुरु-अयोध्या रूट पर पहली उड़ान 17 जनवरी को सुबह 08:05 बजे रवाना होगी और 10:35 बजे अयोध्या में उतरेगी। वापसी उड़ान 15:40 बजे अयोध्या से प्रस्थान करेगी और 18:10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। अयोध्या-कोलकाता मार्ग पर उड़ान सुबह 11:05 बजे अयोध्या से उड़ान भरेगी और दोपहर 12:50 बजे कोलकाता में उतरेगी। कोलकाता-अयोध्या उड़ान 13:25 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी और 15:10 बजे अयोध्या में उतरेगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी डॉ. अंकुर गर्ग मुताबिक अयोध्या को दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता से जोड़ने वाली नॉन-स्टॉप सेवाओं की शुरूआत एयरलाइन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। हमारे नेटवर्क में प्रमुख केंद्रों के रूप में बेंगलुरु और कोलकाता अयोध्या के प्रवेश द्वार के रूप में काम करेंगे जो दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक वन-स्टॉप यात्रा कार्यक्रम प्रदान करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...