Nothing Phone 2 जल्द होगा लॉन्च , जाने क्या होगा इसमें खास!

टेक्नोलॉजीNothing Phone 2 जल्द होगा लॉन्च , जाने क्या होगा इसमें खास!

Date:

टेक डेस्क। Nothing जल्द ही Nothing Phone 2 को लॉन्च करने वाला है। OnePlus के पूर्व को-फाउंडर, Carl Pei के Nothing Phone 2 के लॉन्च की समयसीमा की पुष्टि कर दी है।

हालांकि अभी इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ये Nothing Phone 1 की तुलना में ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही ये जून से सितंबर के बीच लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अमेरिका में भी बेचा जाएगा।

इसके अलावा, Nothing ने एक GIF के साथ ट्वीट किया है, जिसे देख Nothing Phone 2 का रियर पैनल देखा जा सकता है। इस GIF में रेड LED लाइट चमक रही है।

इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। बता दे इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर देखा गया था। ये स्मार्टफोन भारत में एपल, सैमसंग, वीवो, शाओमी, वनप्लस और लावा जैसे स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है।

बता दे, पिछले वर्ष एपल ने देश में बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है, जिसको देखते हुए एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बनाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related