Site icon Buziness Bytes Hindi

मंदिर नहीं, महंगाई और किसान आंदोलन बनेगा यूपी चुनाव का मुद्दा


मंदिर नहीं, महंगाई और किसान आंदोलन बनेगा यूपी चुनाव का मुद्दा

मेरठ। 7 दिसंबर को मेरठ में होने वाली सपा-रालोद गठबंधन की पहली रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को मेरठ पहुंचे सभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने डिप्टी सीएम के बयान पर कहा कि वह तो सिर्फ जुमले फेंकते हैं।

Read also: सपा ने खेला किसान सहानुभूति कार्ड, किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को देगी 25 लाख

जेल चुंगी स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अपने विभाग की चिंता नहीं है। प्रदेश की सड़कों में हो रहे गड्ढ़ों की भी चिंता उप मुख्यमंत्री को नहीं होती। नौकरी, महंगाई और विकास की बात जनता से ना करने वाले मौर्य अपनी नाकामी छुपाने के लिए जुमले फेंकते रहते हैं।

Read also: अहिंसक गांधीवादी किसान आंदोलन ने इतिहास रच दिया : सुरजेवाला

डिप्टी सीएम के टोपी-लुंगी वाले बयान पर तीखे तेवर दिखाते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भारत के संविधान की कसम खाने वाले लोगों को बोलने की समझ ही नहीं है। पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंदिर नहीं बल्कि महंगाई और किसान आंदोलन ही मुद्दा है। पटेल ने दावा किया कि सपा-रालोद का गठबंधन 2022 के चुनाव में यूपी में परिवर्तन लाएगा। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैलियों में लोगों की भारी भीड़ को देखकर डर गयी भाजपा बौखलाहट में सपा को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने 7 दिसंबर को मेरठ में होने वाली सपा-रालोद की परिवर्तन रैली को ऐतिहासिक होने का दावा किया।

Exit mobile version