North Korea: अमेरिका-द.कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास से बौखलाए उत्तर कोरिया ने दागीं क्रूज मिसाइलें

इंटरनेशनलNorth Korea: अमेरिका-द.कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास से बौखलाए उत्तर कोरिया ने...

Date:

North Korea: अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी है। उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागकर परमाणु हमले का पूर्वाभ्यास किया। उत्तर कोरिया ने आज शनिवार तड़के कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिमी तट से समुद्र की ओर क्रूज मिसाइलें दागीं हैं। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, मिसाइलें ऐसे समय में दागी गईं, जब अमेरिका में दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास खत्म हुआ है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बयान जारी कर कहा कि मिसाइलों के दागने से जुड़ी जानकारियों का दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी खुफिया अधिकारी विश्लेषण कर रहे हैं।

दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

इससे पहले अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थी जिसमें उसने बताया कि वो परमाणु हमले का पूर्वाभ्यास कर रहा था। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार प्योंगयांग ने पूरे दक्षिण कोरिया में लक्ष्य निर्धारित किए थे। जिससे हमलों का पूर्वाभ्यास किया था।

उत्तर कोरिया सैन्य अभ्यास के खिलाफ

उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने दक्षिण कोरिया पर परमाणु हमले का पूर्वाभ्यास किया। वह युद्ध की स्थिति में प्रतिद्वंद्वियों के क्षेत्र पर कब्जे का अभ्यास कर रहा है। प्योंगयांग ने बताया कि वह दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ संभावित युद्धों में इसका उपयोग करेगा। माना जा रहा है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना के बीच सैन्य अभ्यास के विरोध में उत्तर कोरिया की तरफ से ये अभ्यास किया जा रहे हैं।

उत्तर कोरिया के पांच व्यक्तियों और कंपनी पर प्रतिबंध

इस बीच प्योंगयांग द्वारा पिछले माह एक अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्च किए जाने के जवाब में सियोल ने पांच उत्तर कोरियाई व्यक्तियों और एक कंपनी पर प्रतिबंधों की घोषणा की है। इससे उत्तरी कोरिया बौखलाया हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...