Noida News: एक्शन में खाकी,दो घंटे के भीतर दो मुठभेड़, बदमाशों के पैर में लगी गोली

फीचर्डNoida News: एक्शन में खाकी,दो घंटे के भीतर दो मुठभेड़, बदमाशों के...

Date:


Noida News: एक्शन में खाकी,दो घंटे के भीतर दो मुठभेड़, बदमाशों के पैर में लगी गोली

नोएडा। योगी सरकार ( Yogi Sarkar) के सत्तारूढ़ होने के साथ ही अपराधियों पर शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है। पुलिस बदमाशों पर कहर बनकर टूट पड़ी है। बीती रात नोएडा ज़ोन क्षेत्र के थाना 20 और थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में हुए दो एकाउंटरों में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक बदमाश फरार होने में सफल हो गया पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि फरार बदमाश के तलाश के लिए कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


Read also: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रियों को बांटे विभाग, सबसे ज्यादा रखे अपने पास (लीड-1)

बंद फैक्ट्रियों में चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह और थाना एक्सप्रेस वे पुलिस के साथ एफएनजी कट के पास सर्विस रोड पर उस समय मुठभेड़ हो गयी जब स्कूटी पर दो संदिग्ध लोगों पुलिस ने रोकना चाहा तो बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि घायल बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा। और उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान पुलिस ने गुलावठी निवासी फहीमुद्दीन पुत्र यासीन तेली के रूप में की है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद की है। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने पिछले साल थाना फेज—2 एरिया में एक कंपनी में डकैती के मामले में जेल गया था। हाल ही में जेल से छूटने के बाद में यह एक बार फिर से बंद फैक्ट्रियों में चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था। दोनों रेकी करने के लिए नोएडा आए थे।


Read also: श्रीनगर मुठभेड़ : आतंकवादी के पास से मिला प्रेस कार्ड

पुलिस और बदमाश के बीच दूसरी मुठभेड़ सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस को सेक्टर-18 में हुई। कार का शीशा तोड़ लैपटॉप, चेक बुक, चोरी कर भाग रहे बदमाश को सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने फिल्म सिटी बिजलीघर के पास मुठभेड़ के बाद अरेस्टे कर लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी किया हुआ लैपटॉप, चेक बुक, एक तमंचा, कारतूस और लोहे के छर्रे आदि बरामद किए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related