लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के सहयोगी दल निषाद समाज पार्टी के मुखिया संजय निषाद का कहना है कि आरक्षण लागू करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग उनके ऊपर गोली चलाते हैं वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गले लगाते हैं। संजय निषाद शनिवार को लखनऊ के होटल ताज में प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि कि भारतीय जनता पार्टी ने उनको छोटे भाई की तरह सम्मान दिया है। ऐसे में उनके दल के लोग भी भारतीय जनता पार्टी के साथ उसी तरह व्यवहार करेंगे और हर मौके पर साथ रहकर उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का काम करेंगे।
Read also: संजय निषाद बोले, समाज को आरक्षण दिलाना मेरी प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि निषाद समाज उनके साथ में है। यही वजह है कि पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटों पर हार गई थी इस बार निषाद समाज पार्टी (Nishad Samaj Party) के लोग उसी सीटों से जीत कर आए हैं। संजय निषाद ने बताया कि उन्होंने पूरे प्रदेश में 127 सीटों पर चुनाव प्रचार किया और इसमें से ज्यादातर पर भारतीय जनता पार्टी विजयी रही है।

Read also: निषादों को आरक्षण देने की मांग पर योगी सरकार ने की पहल
संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब यह दोनों दल सत्ता में आते हैं तो केवल अपने समाज से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सर्व समाज का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब 2017 में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) से जुड़े थे तो लोगों का आरोप था कि बीजेपी जिसको भी लाती है उसको आगे नहीं बढ़ने देती है। लेकिन यह सारी बातें अफवाह है भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने निषाद समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी से चुने गए सभी 11 प्रत्याशियों को मीडिया से रूबरू करवाया। उन्होंने बताया कि 6 प्रत्याशी उनकी पार्टी के सिंबल पर जबकि पांच प्रत्याशी बीजेपी के सिंबल से चुनाव जीत कर आए हैं। 2017 में जान की संख्या 1 थी अब 2022 में 11 हो गई है। संजय निषाद ने कहा कि लखनऊ में अमित शाह के साथ जो रैली हुई थी उसमें उनके समाज के लोगों ने नाराजगी दिखाई थी। वह नाराजगी बिल्कुल जायज थी। उसी के बाद निषाद समाज को आरक्षण देने की प्रक्रिया तेज हुई।

