Leh accident: लद्दाख के लेह जिले में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सेना का एक वाहन गहरी खाई जा गिरा। घटना में नौ सैनिक शहीद हुए हैं। लद्दाख के लेह में आज शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरा गया। हादसे में सेना के नौ जवान शहीद हो गए हैं।
सेन्य अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई। फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंचा है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में शहीद सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ शामिल हैं। सैनिक Karoo Garrison से Leh के पास bed की ओर जा रहे थे। Accident में कई सैनिकों को चोटें आई हैं।
सेना की कई टुकडियां भी मौके पर पहुंच गई
हादसे के बाद सेना की कई टुकडियां भी मौके पर पहुंच गई है। शहीद सैनिकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हादसे में घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर कई सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सेना ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे की जानकारी के बाद सेना ने लेह लद्दाख मार्ग को सील कर दिया है। सेना का बचाव दल मौके पर है और घायल सैनिकों को निकालने की कार्रवाई जारी है। हालांकि अभी तक ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि दुर्घटनाग्रस्त सेना वाहन में कितने जवान सवार थे। सेना के सूत्रों के हवाले से अभी तक इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

