China News: चीन में एक हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 20 से अधिक घायल हैं। दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दरअसल हेइलोंगजियांग प्रांत के शहर किकिहार में स्कूल में बने जिम की छत भरभराकर गिर गई। जिसमें जिम में मौजूद लोग मलबे में दब गए हैं। इसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक घायल हैं।
हादसे के समय जिम में थे करीब 35 लोग
जानकारी के अनुसार, किकिहार शहर स्थित 34 मिडिल स्कूल में जिम में 35 लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक भरभराकर जिम की छत गिर गई। जिसमें जिम में मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए। घटना के समय 4 लोग हादसे में बच गए। और 20 से अधिक फंस गए। अभी तक 13 लोगों को मलबे से निकाला गया है। जिनमें नौ की मौत हो गई है। वहीं चार का अभी गंभीर हालत में है।
जांच में हादसे की वजह का खुलासा
मलबे में फंसे दो लोगों को बचाने के लिए अभी भी बचाव कार्य जारी है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि स्कूल जिम के बराबर में एक इमारत का निर्माण हो रहा था। उस इमारत में निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों ने स्कूल जिम की छत पर परलाइट रखी थी। बारिश की वजह से वह परलाइट पानी सोखकर और भारी हो गई। जिससे उसके वजन से छत गिर गई।
क्या है परलाइट
बता दें कि परलाइट ज्वालामुखी से निकला एक प्राकृतिक अकार्बनिक पदार्थ होता है। जो रासायनिक से एक प्रकार का वोल्कैनिक ग्लास है। इसमें पानी सोखने की क्षमता है। चीन के कई इलाकों में इन दिनों बारिश हो रही है। जिसकी वजह से बाढ़ के हालात हैं। ऐसे में भारी बारिश से निर्माण कमजोर हुआ और फिर परलाइट वजन के चलते हादसा हुआ है। घटना के बाद इमारत का निर्माण करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में लिया है।

