Gyanvapi survey: ज्ञानवापी में सर्वे शुरू, आधुनिक मशीनों के साथ पहुंची ASI की टीम

उत्तर प्रदेशGyanvapi survey: ज्ञानवापी में सर्वे शुरू, आधुनिक मशीनों के साथ पहुंची ASI...

Date:

Gyanvapi survey: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर स्थित सील वजूखाना छोड़कर शेष अन्य स्थानों का वैज्ञाानिक सर्वे आज सोमवार से शुरू हो गया। एएसआई टीम ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हो गई है। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से एएसआई टीम ने प्रवेश किया। एएसआई टीम सर्वे के लिए आधुनिक मशीनों संग ज्ञानवापी पहुंची। ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के मददेनजर आज शासन ने शहर में हाई अलर्ट जारी किया है।

हिंदू पक्ष ने सर्वे में सहयोग की बात कही है। वहीं दूसरी ओर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज के आदेश के खिलाफ आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देकर सर्वे की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की। इसी के साथ कहा कि आज सोमवार को सर्वे में शामिल नहीं होंगे और बहिष्कार करेंगे। दूसरी ओर ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया है। ज्ञानवापी परिसर में सर्वे शुरू होने पर याचिकाकर्ता बोले यह हिंदुओं के लिए गौरवशाली क्षण है।

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे एएसआई टीम ने शुरू किया है। हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे में सहयोग की बात कही। सर्वे के लिए एएसआई टीम ज्ञानवापी में दाखिल हुई। एएसआई टीम ने काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से प्रवेश किया। ज्ञानवापी में सर्वे को पहुंची एएसआई टीम के पास आधुनिक मशीनें हैं।

ज्ञानवापी मस्जिद मसले पर याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य ने कहा कि यह क्षण हिंदू और करोड़ों हिंदुओं के लिए बहुत गौरवशाली क्षण है। सर्वेक्षण इस ज्ञानवापी मुद्दे का एकमात्र समाधान है। हिंदू पक्ष की पैरवी कर रहे वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि सोमवार को आज ज्ञानवापी सर्वे शुरू हो गया है। जो हम लोग के लिए अच्छा है। सर्वे कब तक चलेगा ये कह नहीं सकते।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...