निफ़्टी नए ऑल टाइम हाई पर खुला, सेंसेक्स में तेज़ शुरुआत

फीचर्डनिफ़्टी नए ऑल टाइम हाई पर खुला, सेंसेक्स में तेज़ शुरुआत

Date:

भारतीय शेयर बाजार में नई उड़ान का दौर जारी है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी ने अपने ऑल टाइम हाई 22,297 अंक को छू लिया। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 138 अंक की बढ़त के साथ 73,295 अंक और एनएसई निफ्टी 45 अंक की तेज़ी के साथ 22,263 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक में 176 अंक की तेजी दिख रही है.

सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा और मेटल के शेयरों में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। सेंसेक्स शेयरों में जेएसडब्लू स्टील, टाइटन, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, रिलायंस, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, इन्फोसिस, आईटीसी और एचसीएल टेक गेनर्स हैं।
दूसरी तरफ एटीपीसी, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, एलएंडटी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, और एमएंडएम के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

दुनिया के बाजारों में भी तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। टोक्यो, शंघाई,ताइपे, बैंकॉक और सियोल के बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीँ जकार्ता और हांगकांग के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। गुरूवार को अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी के ट्रेंड रहा डाओ कल 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related