Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड के लिए पाकिस्तान से आए थे हथियार, NIA का बड़ा खुलासा

नेशनलSidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड के लिए पाकिस्तान से आए थे हथियार, NIA...

Date:

Sidhu Moose Wala Murder case update: 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोप गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर आया था। इस पूरे मामले की जांच एनआईए के पास है। एनआईए ने अपनी जांच के दौरान बड़ा खुलासा किया है। जिसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, मूसेवाला हत्याकांड में उपयोग किए गए हथियार पाकिस्तान से आए थे। पाकिस्तान के हामिद नामक हथियार तस्कर ने इन हथियारों की सप्लाई की थी। सूत्रों के मुताबिक, हामिद दुबई में रहता है।

29 मई 2022 को हुई थी हत्या

सरकार द्वारा सुरक्षा में कटौती के 24 घंटे से कम समय में गायक मूसेवाला की 29 मई 2022 को दिनदहाड़े मानसा जिले में पैतृक गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला और उसके दो साथी पर 2 मिनट 30 सेकेंड तक फायरिंग की गई थी। पहले कहा गया कि अपराध में एके-47 राइफल का उपयोग किया गया।

असाल्ट राइफल एएन-94 से फायरिंग

मूसेवाला पर जिन हथियारों से गोलियां बरसाई गई थीं। उनमें एक असाल्ट राइफल एएन-94 भी थी। इस हथियार के उपयोग से खुफिया एजेंसियां चकरा गई। इस असाल्ट राइफल का उपयोग केवल सेनाओं द्वारा किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, हामिद ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बुलंदशहर निवासी सदस्य को हथियार सप्लाई किया था।

मूसेवाला के पास विदेशी पिस्टल

गायक मूसेवाला के पास हमेशा .45 बोर का विदेशी पिस्टल रहता था। लेकिन आरोपियों ने गायक मूसेवाला को विदेशी पिस्टल चलाने का मौका नहीं दिया। आरोपियों ने सबसे पहले मूसेवाला के सिर और माथे पर गोलियां मारी थी। आरोपियों ने सिद्धू की गाड़ी पर सामने और चालक साइड से फायरिंग की। मूसेवाला को दो गोलियां सिर पर और तीन गोलियां सीने और हाथ पर लगी थीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...