Site icon Buziness Bytes Hindi

NIA Raid: पाकिस्तान से संचालित गजवा ए हिंदी मॉड्यूल का भंड़ाफोड़, NIA की कई राज्यों में छापेमारी

jl0201

NIA Raid: पाकिस्तान से भारत में संचालित गजवा ए हिंद मॉडयूल का भंड़ाफोड़ एनआईए ने किया है। एनआईए ने गजवा ए हिंद के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। पाकिस्तान से संचालित गजवा ए हिंद मॉड्यूल का भंडाफोड़ एनआईए ने किया है। एनआईए की टीम ने तीन राज्यों में छापेमारी की है। गजवा ए हिंद के ठिकानों पर एनआईए ने पटना में दो जगह, दरभंगा, सूरत और बरेली में छापेमारी की है। एनआइए की छापेमारी में डिजिटल डिवाइस के अलावा मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड, दस्तावेज बरामद हुए हैं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आज रविवार को देश के तीन राज्यों में छापेमारी की है। एनआईए की छापेमारी गजवा ए हिंद मॉड्यूल के ठिकानों पर की गई है। गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल पाकिस्तान से संचालित हो रहा है। बड़ी संख्या में कुछ लोग इस मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं। इनमें भारतीय भी हैं। इनपुट मिलने के बाद एनआईए ने पटना, दरभंगा, सूरत और बरेली में बड़ै पैमाने पर छापेमारी की है। एनआईए की छापेमारी में डिजिटल डिवाइस, मोबाइल, मेमोरी कार्ड, सिम और प्रतिबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार हो चुका है मास्टरमाइंड

एनआईए ने इस मामले का खुलासा 2022 में किया था। जिसमें बिहार पुलिस ने 14 जुलाई 2022 को फुलवारी शरीफ से मरगूब अहमद ऊर्फ ताहिर नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनआईए ने इसी मामले की जांच को आगे बढ़ाया था। एनआईए ने दानिश के खिलाफ आईपीसी, यूएपीए एक्ट मे चार्जशीट दाखिल की थी।

विदेशी युवाओं को जोड़कर कट्टरपंथी बना रहा गजवा ए हिंद

एनआईए ने बताया पाकिस्तान से संचालित गजवा ए हिंद मॉड्यूल विदेशी युवाओं को अपने साथ जोड़कर उन्हें कट्टरपंथी बना रहा है। एनआईए की जांच में पता चला कि दानिश व्हाट्सएप पर गजवा ए हिंद ग्रुप का एडमिन है और इसका पेज पाकिस्तान से बनाया था। ग्रुप में भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और यमन के युवा जुड़े हुए हैं। ये देश में स्लीपर सेल बनाना चाहते हैं ताकि आतंकी हमलों को अंजाम दिया जा सके। सोशल मीडिया पर कई ग्रुप बनाए थे जैसे बांग्लादेशी गजवा ए हिंद है। जिसमें बांग्लादेश के युवाओं को जोड़ा गया है।

Exit mobile version