Manipur News: मणिपुर में महिलाओं को निवस्त्र घुमाने पर भड़के SC के CJ, बोले सरकार करे कार्रवाई, वर्ना हम करेंगे

नेशनलManipur News: मणिपुर में महिलाओं को निवस्त्र घुमाने पर भड़के SC के...

Date:

Manipur News: मणिपुर में दो महिलाओं को निवस्त्र घुमाने के मामले में देश में हंगामा मच गया है। एक ओर जहां विपक्ष ने भाजपा को निशाने पर लिया है। वहीं आज इस मामले में संसद में भारी हंगामा हुआ है। प्रधानमंत्री ने इस मामले में संसद में सरकार का पक्ष रखा। वहीं मणिपुर में हुई इस शर्मनाक घटना पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस भड़क उठे हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, बोले-सरकार इस मामले में तुरंत एक्शन ले, वर्ना हम करेंगे कार्यवाई।

सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस ने केंद्र और मणिपुर सरकार को निर्देश दिया कि घटना के जिम्मेदारों के खिलाफ जो कार्रवाई हो, उसके बारे में कोर्ट को तुरंत अवगत कराया जाए। मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के मामले का सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो हुआ वह अस्वीकार्य है। सरकार इस पर तुरंत कार्रवाई करे। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो हम करेंगे।

सभी जरूरी कदमों की जानकारी दे

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सांप्रदायिक टकराव क्षेत्र में महिलाओं को किसी चीज की तरह उपयोग करना संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि घटना की वीडियो वायरल हो रही है। वह शर्मनाक और परेशान करने वाला है। मीडिया में जो इस घटना के बारे में दिखाया गया और इस हिंसा के बीच महिलाओं का उपयोग संवैधानिक लोकतंत्र की भावनाओं के खिलाफ है। केंद्र और राज्य सरकार इस बारे में सभी जरूरी कदमों की जानकारी दे। सीजेआई ने मामले की सुनवाई शुक्रवार तक टाल दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...