UP News Live Updates: इन कारणों से अखिलेश ने छोड़ी लोकसभा की सदस्यता,विधानसभा में संभालेंगे विपक्ष की कमान

न्यूज़UP News Live Updates: इन कारणों से अखिलेश ने छोड़ी लोकसभा की...

Date:


UP News Live Updates: इन कारणों से अखिलेश ने छोड़ी लोकसभा की सदस्यता,विधानसभा में संभालेंगे विपक्ष की कमान

लखनऊ। सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP party president akhilesh yadav) ने आज लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उनके इस फैसले से पार्टी के लोग जहां चौंक गए वहीं दूसरी ओर अब सत्तापक्ष भाजपा भी हैरान है। सभी उन कारणों को जानने के लिए बेचैन हैं जिनकी वजह से अखिलेश ने लोकससभा से इस्तीफा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोस अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया। माना जा रहा है कि प्रदेश विधानसभा में अखिलेश यादव स0पा विधायक दल के नेता के रूप में विपक्ष की कमान संभालेंगे। अखिलेश के इस्तीफे के साथ ही सपा के एक और सांसद आजम खान ने लोकसभा से इस्तीफा दिया है। लोकसभा चुनाव 2019 में अखिलेश आजमगढ़ से और आजम खान रामपुर से चुने गए थे।

Read also: अखिलेश यादव तक कार्यकर्ता सीधे रख सकेंगे अपनी बात, जारी की मेल आईडी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा से चुनाव जीते हैं। उसके बाद से ही यह कयास लग रहे थे कि वे करहल रखेंगे या आजमगढ़। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कहने पर अखिलेश ने लोस सदस्यता त्यागी है। आजमगढ से इस्तीफा देने के बाद यह साफ है कि वे करहल के विधायक रहेंगे। माना रहा है कि अब अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव तैयारी में तेजी से जुटेंगे। इसी के साथ वे उप्र की राजनीति में अधिक समय देंगे। वहीं विधानसभा में भी वे धारदार विपक्षी नेता की भूमिका में होंगे। हार के बाद पार्टी को दुरूस्त करने के साथ ही कार्यकर्ताओं और संगठन के लिए समय देंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related