कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में घमासान,उठने लगी Priyanka Gandhi के इस्तीफे की मांग

न्यूज़कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में घमासान,उठने लगी Priyanka Gandhi के...

Date:


कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में घमासान,उठने लगी Priyanka Gandhi के इस्तीफे की मांग

लखनऊ। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly election 2022) में कांग्रेस की हुई शर्मनाक हार के बाद पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है। पार्टी में हर स्तर पर नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज है। चुनाव की हार ने अंदरूनी कलह को और तेज कर दिया। पार्टी नेता हार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पार्टी से निष्काषित किए गए। एआईसीसी सदस्य जीशान हैदर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में कहा है कि कांग्रेस की परंपरा को देखते हुए प्रियंका को प्रदेश चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेकर खुद ही पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में घमासान,उठने लगी Priyanka Gandhi के इस्तीफे की मांग

Read also: भाजपा विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कहा, वोट नहीं तो मदद नहीं

उन्होंने पूर्व चुनावों का हवाला देते हुए कहा है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन पार्टी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने और यूपीसीसी अध्यक्ष रीता बहुगुणा ने हार के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था। 2017 में यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद और यूपीसीसी अध्यक्ष राज बब्बर ने चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफे दिए थे। अपने पत्र में हैदर ने लिखा है कि जब​कि यूपीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (UPCC President Ajay Kumar Lallu) को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे के लिए कहा है। जबकि प्रियंका गांधी को कुछ नहीं कहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...