Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड

न्यूज़Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूनिफार्म सिविल कोड

Date:

हरिद्वार। उत्तराखंड में जल्द ही यूनिफार्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता बिल लागू किया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो चुका है। यह बातें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कही। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा की पूरी तैयारी हो चुकी है। उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत को पूरी तरह से तैयार है। 

Read also: Alweather Project से घटी चारधाम यात्रा की दूरी

उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना काल के बाद बंद रही चार धाम यात्रा में इस बार रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला में नकलंक धाम के नए भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लोकार्पण कार्यक्रम में यह बात कही। 

वहीं इस दौरान साधु संतों ने चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग पर कहा कि प्रदेश हित में जो भी जरूरी होगा सरकार कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा मई से आरंभ हो जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भागवत कथा का पाठ भी सुना। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के अलावा नकलंक धाम के संस्थापक स्वामी राजेंद्र दास और जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय,एसएसपी इत्यादी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...