जलगांव में ट्रक पलटा, 15 मजदूरों की मौत

फीचर्डजलगांव में ट्रक पलटा, 15 मजदूरों की मौत

Date:


जलगांव में ट्रक पलटा, 15 मजदूरों की मौत

नई दिल्ली: जलगांव जिले में भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें 15 मज़दूरों के मौत की खबर है. जानकारी है कि जलगांव जिले के यावल तहसील में किनगांव के पास सड़क दुर्घटना हुई है.

पपीते से लड़ी थी गाड़ी
यावल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात एक ट्रक पपीते लेकर जा रही थी, जो अचानक पलट गई. हादसे के वक्त पपीतों के ऊपर सो रहे मजदूर हादसे से गाड़ी के चपेट में आ गए. हादसे में 15 लोगों के मौत की खबर है. वहीं, तीन लोग जख्मी हैं, उनका इलाज चल रहा है. जलगांव पुलिस के मुताबिक, ट्रक रावेर जा रहा था. सभी मजदूर रावेर के रहने वाले थे. इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन और पांच वर्ष के दो बच्चे और 15 वर्षीय एक किशोरी भी शामिल हैं.

हादसे में 15 लोगों की मौत
अधिकारी के अनुसार मृतक जिले के अभोदा, विवरा, केर्हाला गांव और रावेर तहसील के निवासी थे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और ट्रक चालक सहित पांच अन्य लोग घायल हुए हैं.

घायलों में दो की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार घायलों को जलगांव के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर है. जलगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवली ने बताया कि वाहन में शायद कोई तकनीकी खराबी होने के कारण हादसा हुआ.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...