देहरादून/मेरठ। मौसम का मिजाज अब फिर से बदलना शुरू हो गया है। एक तरफ जहां उत्तराखंड में शुष्क मौसम गर्मी पैदा कर रहा है वहीं इसके चलते तापमान में भी उछाल आ रहा है। जबकि उत्तराखंड से सटे पश्चिमी उप्र के जिलों में तापमान में कुछ कमी आई है।
उत्तराखंड में पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव से लोगों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर से धूप अपना असर दिखाने लगी है। जिसके चलते मैदानी इलाकों के लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। हालांकि अभी सुबह-शाम हल्की ठंड गर्मी से राहत दिलवा रही है।
Also read: इस बार मानसून में लिजिए झमाझम बारिश का मजा, बनेगा नया रिकार्ड
मौसम विभाग अनुसार, पर्वतीय इलाकों में कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाये हुए हैं। जबकि, मैदानों इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे कि तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि चमोली,उत्तरकाशी के अलावा पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये हैं। जबकि देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों में आसमान साफ है। जिससे यहां पर गर्मी बढ़ने के आसार हैं। वहीं मेरठ और आसपास के जिलों का तापमान इस समय 39 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पिछले दिनों पश्चिमी उप्र का तापमान 40 डिग्री पार हो गया था। लेकिन तापमान में कुछ कमी से गर्मी से राहत मिली है।

