इकाना स्टेडियम में मैच खेलने के लिए आज लखनऊ आएगी टीम इंडिया, 24 फरवरी को श्रीलंका के साथ होना है मैच

न्यूज़इकाना स्टेडियम में मैच खेलने के लिए आज लखनऊ आएगी टीम इंडिया,...

Date:


इकाना स्टेडियम में मैच खेलने के लिए आज लखनऊ आएगी टीम इंडिया, 24 फरवरी को श्रीलंका के साथ होना है मैच

लखनऊ : अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने टीम इंडिया सोमवार को लखनऊ पहुंचेगी।। टीम इंडिया यहां करीब 3:30 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रही है। 24 फरवरी  को श्रीलंका के साथ अंतरराष्ट्रीय डे नाइट मैच खेला जाएगा। T- 20 का यह मैच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि श्रीलंका की टीम मंगलवार को लखनऊ पहुंचेगी। बुधवार को दोनों ही टीमें अभ्यास करेगी। टीम इंडिया जहां हयात होटल में ठहरेगी वहीं श्रीलंका टीम के रूकने की व्यवस्था  होटल ताज में की गई है। 

मैच देखने से वंचित रहेंगे लखनऊ के लोग

कोरोना की वजह से मैच में आम दर्शकों की एंट्री नहीं हो पाएगी। इकाना स्टेडियम की क्षमता करीब 50000 लोगों की है। यहां अब तक भारतीय टीम ने एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में खेला था। इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली थी जिसकी बदौलत भारतीय टीम जीत पाई थी।  इसके अलावा साल 2020 में मार्च के महीने में भी यहां साउथ अफ्रीका के साथ एक मैच होना था। लेकिन कोविड-19 बढ़ते मामलों की वजह से उस मैच को टाल दिया गया था। ऐसे में भारतीय टीम अब तक यहां सिर्फ एक मैच खेल पाई है। हालांकि अफगानिस्तान की टीम ने इसको अपना होम ग्राउंड बनाया था जिसकी वजह से  ज्यादा मैच उन्होंने यहां खेला है। 

Read also- धीमी गति से ओवर कराने को लेकर श्रीलंका पर लगा मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

पिछले 15 दिन से लाइट परीक्षण किया जा रहा है

इकाना स्टेडियम प्रबंधन का काम देखने वाले लोगों ने बताया कि मैच के दौरान लाइट में किसी भी तरह की कोई कमी न हो इसके लिए पिछले 15 दिनों से लाइट का परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा नगर स्वास्थ्य विभाग सोमवार को यहां दर्शक दीघा समिति स्टेडियम के सभी हिस्सों में हार्डिंग करवाएगा। इससे मैच के दौरान मच्छर और बाकी कीटाणुओं का प्रकोप न फैल सके।

 ड्रेसिंग रूम आधुनिक सुविधओं से भरा पड़ा है 

श्रीलंका और भारत के बीच होने वाले टी20 मुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम का ड्रेसिंग रूम सभी अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं से लैंस है। दोनों टीमों के लिए अलग बड़े से हाल में अत्याधुनिक ड्रेसिंग रूम बनाए गए हैं। ड्रेसिंग रूमों से दो लिफ्ट अटैच हैं, जिससे सिर्फ खिलाड़ी और उनके ऑफिशियल्स ही आजा सकेंगे। हर ड्रेसिंग रूम में आला दर्जे की 20 रेक लाइनर्स हैं, जिस पर खिलाड़ी पैड पहनकर भी बड़ी आसानी से बैठ सकेंगे। खिलाड़ियों के किट बैग रखने के लिए 17 रैक बनाए गए हैं। बादल इक दम सिर पर है और तारे टिमटिमा रहे हैं। इकाना स्टेडियम के पवेलियन के ठीक पीछे डाइनिंग हॉल है। यहां लंबी सी डाइनिंग टेबल पर एक वक्त में 20 लोग बैठ कर खा-पी सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...