मतदान के दौरान ईवीएम वोटिंग मशीन के साथ सेल्फी लेकर वीडियो किया वायरल, गिरफ्तार

विधानसभा चुनावमतदान के दौरान ईवीएम वोटिंग मशीन के साथ सेल्फी लेकर वीडियो किया...

Date:


मतदान के दौरान ईवीएम वोटिंग मशीन के साथ सेल्फी लेकर वीडियो किया वायरल, गिरफ्तार

एटा। जिले में मतदान के दौरान युवक ने ईवीएम मशीन से वोट डालते हुए सेल्फी ली थी।युवक ने सेल्फी लेकर वीडियो वायरल किया गया। सोशल मीडिया पर मतदान केंद्र के अंदर ईवीएम वोटिंग मशीन में वोट डालते हुए युवक द्वारा वायरल किए गए वीडियो के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

Read also: यूपी चुनाव : 16 जिलों की 59 विधानसभा सीट पर मतदान शुरू, अखिलेश यादव और एसपी सिंह बघेल समेत 627 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

एटा के थाना जैथरा एसएचओ डॉ0 सुधीर कुमार सिंह ने 103 अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के नगला धम्पी में मतदान करते वक्त मोबाइल से सेल्फी लेकर वायरल करने मामले में 2 लोगों को किया गिरफ्तार, वही थाना जैथरा पुलिस ने फर्जी मतदान करने वाले डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को भी किया गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को हवालात भेज दिया। थाना जैथरा एसएचओ डॉ0 सुधीर कुमार सिंह की टीम ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा फर्जी मतदान करने मामले में अलग,अलग बूथों से किया गिरफ्तार,एटा के थाना जैथरा नगला धम्पी गाव का मामला।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related