Share market open: सपाट शुरुआत के बीच Sensex 143 अंक टूटा, Nifty 19650 के नीचे

न्यूज़Share market open: सपाट शुरुआत के बीच Sensex 143 अंक टूटा, Nifty...

Date:

Share market open: आज शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई है। ​बाजार खुलने के बाद घरेलू शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई है। सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 215.18 अंकों की गिरावट के साथ 66,051.64 अंकों पर था। जबकि निफ्टी में 40.90 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी आज 19,619.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबारी सेशन में 28 पैसे टूटकर 82.20 के स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों से मिले संकेत

वैश्विक बाजारों से मिले संकेत के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। हल्की खरीदारी के बाद आज बाजार नीचे फिसल गया। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 215.18 अंक गिरावट के साथ 66,051.64 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 40.90 अंक नीचे गिर गया। निफ्टी 19,619.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

तेजी का दौर आज रूका

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का दौर आज भी रूका हुआ है। बाजार के दोनों सूचकांक गिरकर खुले हैं। कल शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। विदेशी फंड निकासी और US markets में कमजोर रुझान को कारण माना जा रहा है। सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और विप्रो के शेयर में बढ़त दिखाई दे रही है। जबकि बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट देखी गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related