Today Share market opening: रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार, Sensex 65 हजार के पार

न्यूज़Today Share market opening: रिकॉर्ड हाई पर खुला बाजार, Sensex 65 हजार...

Date:

Today Share market opening: आज भारतीय शेयर बाजार फिर रिकार्ड हाई पर खुले हैं। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उड़ान भर रहे हैं। वैश्विक बाजार से मिली मजबूती के बाद भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को रिकॉर्ड हाई पर खुले हैं। सेंसेक्स आज पहली बार 65 हजार के लेवल को पार कर गया। जबकि आज निफ्टी ने भी पहली बार 19,300 अंकों को पार किया है।

बाजार की चौतरफा तेजी में मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स का योगदान अधिक है। फिलहाल सेंसेक्स 424.20 अंकों की बढ़त के साथ 65,142.76 अंकों के लेवल पर है। जबकि निफ्टी 116.55 अंक मजबूती के साथ 19,305.60 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 30 जून शुक्रवार को कारोबार काफी अच्छा हुआ था। 30 जून को सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 803 अंक चढ़कर 64,718 पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई निफ्टी 217 अंक उछलकर 19,189 के लेवल पर पहुंचा था।

सेंसेक्स के इन सेक्टर के शेयरों में उछाल

सेंसेक्स में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा और महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजिज, विप्रो, मारुति, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी दिखाई दी थी। जबकि भारती एयरटेल, आईटीसी, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट आई थीं।

एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई, सियोल और हांगकांग के बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो शेयार बाजार लाल निशान पर दिखा। दूसरी ओर ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम में गिरावट आई है। जिसके बाद इसका भाव 74.56 प्रति बैरल पर है। एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 12,350 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related