Share market stock market Today opening: आज मंगलवार को शेयर बाजार में हरियाली लौटी। तीन दिन से गिरावट के साथ खुल रहे शेयर बाजार को आज हरे निशान पर खुला तो निवेशकों के चेहरे पर चमक आ गई। आज सेंसेक्स 214 अंक चढ़ा और निफ्टी 18750 के पार पहुंचा गया है। वैश्विक शेयर बाजारों में मिले रुख के बावजूद आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले। शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 200 से अधिक अंक चढ़ा और 63 हजार के पार चला गया।
बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 200 अंक चढ़कर 63,171 पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 50 59,40 अंक की मजबूती के साथ 18,750 के स्तर से ऊपर कारोबार करता दिखा। इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, इनफ़ोसिस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और विप्रो सहित 22 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। ग्लोबल लेवल पर टेक शेयरों के कारण अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गई। डाउ जोंस सपाट बंद हुआ, एसएंडपी 500 में 0.4 फीसदी और कंपोजिट में 1.1 फीसदी की गिरावट आई।
एशियाई बाजारों में मंगलवार की कारोबारी शुरुआत पर बाजार मिलाजुला कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। निक्केई 225, टॉपिक्स, कोस्पी इंडेक्स 0.4 फीसदी गिरे। ऑस्ट्रेलिया के एसएंडपी 200 ने 0.2 प्रतिशत बढ़त के साथ काम शुरू किया है। कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 74 डॉलर प्रति बैरल और 69 डॉलर प्रति बैरल पर पर हैं।
26 जून को बाजार की रफ्तार
इससे पहले 26 जून को वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजार में सुस्त कारोबार रहा। लगातार दो कारोबार सत्र में गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बेहद कम नुकसान के साथ लाल निशान पर बंद हुए थे।

