UP MLC Election 2022: एमएलसी चुनाव में पुराने नेताओं को तवज्जो देगी सपा, खराब प्रदर्शन वालों का कटेगा पत्ता

उत्तर प्रदेशUP MLC Election 2022: एमएलसी चुनाव में पुराने नेताओं को तवज्जो देगी...

Date:


UP MLC Election 2022: एमएलसी चुनाव में पुराने नेताओं को तवज्जो देगी सपा, खराब प्रदर्शन वालों का कटेगा पत्ता

लखनऊ। यूपी में एमएलसी चुनाव (UP MLC election) को लेकर अब सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसको लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में देर शाम तक बैठकों का सिलसिला चलता रहा। इसके अलावा चुनावी परिणामों को लेकर भी समीक्षा की गई। इस बैठक में चुनावी हार के दर्द को भुलाते हुए आगे की रणनीतियों पर फोकस करने का सलाह दिया गया। इस बैठक में अखिलेश यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत कई बड़े नेता शामिल रहे। यूपी में 36 सीटों पर एमएलसी के चुनाव दो चरणों में कराये जाएंगे। पहले चरण का नामांकन मंगलवार यानी 15 मार्च से शुरू होगा।

Read also- UP Election Result 2022: ओवैसी ने दरकायी सपा की चुनावी जमीन, वोट बैंक में सेध लगाने में रहे कामयाब

पुराने नेताओं को तवज्जो
समाजवादी पार्टी (SP) एमएलसी चुनाव में पुराने नेताओं को ही मौका देने का मूड बना रही है। हालांकि, नामांकन में एक दिन का वक्त बचा है लेकिन दावेदारों के नाम फाइनल नहीं किये गये हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जिन एमएलसी की परफॉर्मेंस खराब रही है, उन्हें फिर से मौका नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं पुराने कार्यकर्ताओं को इस बार सदन भेजकर उनकी नाराजगी को दूर करने की कोशिश की जाएगी। जिससे कि 2024 की मजबूत तैयारी की जा सके। सूत्रों का दावा है कि समाजवादी पार्टी करीब 15 नामों का ऐलान कर सकती है।

Read also- Uttarakhand CM: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अब होली के बाद,ये है कारण

12 अप्रैल को आयेंगे नतीजे
36 सीटों पर होने वाले चुनाव के परिणाम (Election Result) 12 अप्रैल को जारी किये जाएंगे। पहले चरण का नामांकन 15 से 19 मार्च तक होगा। 21 को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 23 मार्च तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। नौ अप्रैल को मतदान किया जाएगा। गौरतलब है कि विधान परिषद में फिलहाल समाजवादी पार्टी का बहुमत है। सपा की 48 सीटें हैं तो वहीं भाजपा की 36। जबकि सपा के आठ और बसपा के एक एमएलसी भाजपा का दामन पहले ही थाम चुके हैं। इस चुनाव के बाद भाजपा अब विधान परिषद में भी बहुमत में आ जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related