Ayodhya: रामलला के दर्शन कर बोले TV के श्रीराम, राम मंदिर आंदोलन में रामायण धारावाहिक की भूमिका

उत्तर प्रदेशAyodhya: रामलला के दर्शन कर बोले TV के श्रीराम, राम मंदिर आंदोलन...

Date:

अयोध्या। सन 90 के दशक में रूपहले पर्दे पर धूम मचाने वाला टीवी सीरियल रामायण और उसके किरदारों को भला कौन भूल सकता है। रामायण सीरियल में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले फिल्म अभिनेता अरुण गोविल आज शनिवार को रामलला के दरबार पहुंचे तो भावुक हो उठे। रामलला का दर्शन करने के बाद अरुण गोविल ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में रामायण धारावाहिक की भी अहम भूमिका रही।

श्रीराम की महिमा को पूरे विश्व ने स्वीकार किया

धारावाहिक के जरिए भगवान श्रीराम की महिमा को पूरे विश्व में स्वीकार किया गया जो मंदिर आंदोलन का आधार भी बना। उन्होंने कहा कि बहुत समय से इच्छा थी कि अयोध्या के रामलला का दर्शन किया जाए अयोध्या हमारे धर्म संस्कृति का केंद्र बिंदु है यहां आना निश्चित रूप से सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि रामायण का एक-एक शब्द, दोहा और चौपाई अमृत के समान है। इसको जितनी बार पढ़िए हर बार इसके अलग-अलग अर्थ निकलते हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने हर वर्ग को गले लगाया उसके पीछे यही संदेश था कि समाज में सबकी सहभागिता होती है। आज जो राम मंदिर का निर्माण हो रहा है इसके पीछे 500 सालों का संघर्ष है। लाखों लोगों का बलिदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से मंदिर निर्माण को अपने हाथों में लिया है और इसको प्रमुखता दी है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

रामचरित मानस विवाद को बताया लाइमलाइट का हड़कंड़ा

रामचरितमानस व हनुमान चालीसा को लेकर विवाद खड़ा करने वालों पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने आप को लाइमलाइट में लाने के लिए ऐसा करते हैं। बताया कि वे अयोध्या पर आधारित फिल्म की शूटिंग के लिए अयोध्या आए हैं। फिल्म में राम मंदिर आंदोलन का इतिहास दर्शाया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...