मेरठ। आगामी 1 मार्च को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व है। इस महाशिवरात्रि को हरिद्वार (Haridwar) से गंगा जल लाकर शिव पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जल्था रवाना हो गया है। मेरठ (Meerut) के भैसाली बस स्टैंड के लिए हरिद्वार के लिए रोडवेज ने कई अतिरिक्त बसों का लगाया है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से कांवड यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित थी। सावन की शिवरात्रि पर भी भगवान भोले के भक्त कांवड़िये जल लेने के लिए हरिद्वार नहीं जा सके थे। लेकिन इस बार फल्गुन की महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए हजारों की संख्या में मेरठ और आसपास के जिलों से रवाना हो गया है। पिछले तीन दिन से मेरठ के भैसाली बस अडडे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। शुक्रवार को हरिद्वार के लिए रोडवेज बस नहीं होने पर कांवड़ियों हंगामा शुरू कर दिया था। जिसके बाद रोडवेज ने हरिद्वार के लिए करीब 10 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की। जिसके बाद अब स्थिति कुछ ठीक हुई है। वहीं महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी क्रांतिनगरी में शुरू हो चुकी है। मेरठ के प्रसिद्ध औघडनाथ मंदिर (Aughadnath temple) में मंदिर समिति और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग हुई।
जिसमें कांवड यात्रा (Kanwar Yatra) और महाशिवरात्रि को जलाभिषेक को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में औधड़नाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और एसपी सिटी विनीत भटनागर उपस्थित रहे। बैठक में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष डाक्टर महेश बंसल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए। सुबह 4 बजे से जलाभिषेक शुरू होगा जो कि पूरे दिन चलता रहेगा।
Read also- सबसे अधिक मतदान हरिद्वार में सबसे कम पिथौरागढ़ में,मतदाताओं मे दिख रहा उत्साह
वहीं कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस मंदिर परिसर और उसके बाद सुरक्षा की पूरी तैयारी में जुटी हुई है। मंदिर परिसर और उसके बाहर अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा। इस दौरान बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर महेश बंसल के अलावा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एएसपी कैंट सूरज राय, दौराला सीओ आशीष शर्मा, कैंट बोर्ड से पीयूष गौतम, नगर निगम और बिजली विभाग के भी अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। शहर में अब दूसरे शहरों को जाने वाले कांवडियों का जत्था निकलना शुरू हो गया है। शहर में हर सड़क पर बम-बम के जयघोष गूंज रहे हैं। से गूंजने लगा है। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। भगवान शिव के भक्त गंगा का जल लेने के लिए घाटों की ओर निकलने लगे हैं। खासकर उत्तराखंड के हरिद्वार के लिए बड़ी संख्या में जत्था जाने लगा है। रोडवेज बस अड्डा, जीटी रोड आदि स्थानों पर भोले के भक्त जयकारों के साथ प्रस्थान करने लगे हैं। इसी के साथ पूरा शहर अब शिव की भक्ति में रंगने लगा है। कांवड़ियों की सेवा के लिए भी शिविरों की तैयारी शुरू हो गई है।

