भारतीय रेलवे में अब महिलाओ के लिए आरक्षित होंगी सीटें

न्यूज़भारतीय रेलवे में अब महिलाओ के लिए आरक्षित होंगी सीटें

Date:


भारतीय रेलवे में अब महिलाओ के लिए आरक्षित होंगी सीटें

अब महिलाओ के लिए लम्बी दूरी तय करना होगा आसान क्योकि भारतीय रेल लेकर आया है महिलाओ के लिए सौगात। भारतीय रेलवे में सीटों के साथ-साथ कोच भी किया जा रहा है रिज़र्व।  

लेटेस्ट आकड़ो के हिसाब से अब महिलाओ की आबादी देश में आधी हो चुकी है जिनकी सहुलियत के बारे में काम करना सरकार के लिए आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब बस और मेट्रो रेल (Metro Train) की तरह भारतीय रेलवे (Indian Railway) में भी आरक्षित की जाएगी महिलाओ के लिए सीटें। 

Read also: भोपाल में 2023 तक शुरू होगी मेट्रो रेल की परिवहन सेवा

महिलाओ के लिए स्पेशल कोच रिज़र्व करने पर भी चल रहा है काम । स्पेशल रिजर्वेशन सुविधा के जरिये महिलाओ के लिए ट्रैन में यात्रा करना होगा आरामदायक क्योकि महिला स्पेशल कोच में ही की जाएगी हर तरह की व्यवस्था।  

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी इस खबर की जानकारी और बताया की अब महिलाए बिना किसी परेशानी के लम्बी दूरी कर सकेंगी तय क्योकि भारतीय रेलवे करने जा रहा है स्पेशल सीटों के साथ महिला स्पेशल कोच की भी व्यवस्था। महिला स्पेशल कोच के द्वारा महिलाये सुरक्षित और आरामदेह सफर कर सकेंगी।  

स्पेशल महिला कोच में सुरक्षा के होंगे सारे इंतज़ाम 

महिलाओं के लिए विशेष सीट और कोच की घोषणा करते हुए रेल मंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओ की सुरक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता जिसके लिए ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी (GRP) और जिला पुलिस तैनात होंगे जो महिलाओ की सुरक्षा को करेंगे सुनिश्चित। इसके अतिरिक्त, ट्रेन में ‘मेरी सहेली’ द्वारा सहायतकर्ता भी होंगे मौजूद।  

Read also: ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कोरोना पॉजिटिव

इसके अलावा, रेल मंत्री ने यह भी बताया कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास में महिलाओ के लिए छह बर्थ सीटों का होगा विशेष इंतज़ाम। गरीब रथ, राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो ट्रेन में भी कि जाएगी 6 बर्थ आरक्षित।  इसके अलावा, वरिष्ठ महिलाओ के लिए भी किया जाएगा विशेष इंतज़ाम जिसके तहत प्रत्येक स्लीपर कोच में छह से सात लोअर बर्थ , 3 AC कोच में चार से पांच लोअर बर्थ और सेकेंड AC कोच में तीन से चार लोअर बर्थ 45 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओ के लिए होंगे आरक्षित।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...