शनिवार को शाहजहांपुर के रोजा रेलवे ग्राउंड से प्रधानमंत्री करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत जिसमे UP के मुख्यमंत्री, आदित्यनाथ योगी भी होंगे मौजूद। लगभग सवा घंटे प्रधानमंत्री यहाँ होंगे मौजूद जिसमे वे करेंगे जनसभा को भी सम्बोधित। प्रशासन ने सभी तरह की तैयारियां कर रखी है सुनिश्चित क्योकि इस जनसभा में एक लाख से ज्यादा लोगो की होगी उपस्थिति। मोदी के साथ-साथ योगी भी करेंगे लोगो को सम्बोधित।
Read also- प्राकृतिक खेती खाद्य सुरक्षा का विकल्प : प्रधानमंत्री मोदी
शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री के आगमन की सभी तैयारियों को किया गया था सुनिश्चित जिसमे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों ने सुरक्षा के कर रखे है विशेष इंतज़ाम। इसके अतिरिक्त, फ्लीट रिहर्सल भी किया गया था। पुलिस फाॅर्स द्वारा सभी तरह के सुरक्षा प्रबंधों पर रखा जा रहा है विशेष नजर। रोजा रेलवे ग्राउंड के हर पॉइंट पर मौजूद है पुलिसकर्मी। प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर जाने तक के किये गए है विशेष सुरक्षा इंतज़ाम और भीड़ नियंत्रण की भी सभी तैयारियों को दिया जा चूका है अंतिम अंजाम।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के अन्य कैबिनेट मिनिस्टर भी होंगे शामिल। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा के साथ-साथ यातायात नियंत्रण के भी किये गए है विशेष प्रबंध। सीतापुर और बरेली के रास्ते जाने वाले वाहनों को दूसरी तरफ से निकाला जा रहा है जिससे नेशनल हाईवे पर केवल देखि जा रही है रैली की गाड़िया।
गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से 12 जिलों को जोड़ा जाएगा जिससे रोजगार सृजन में भी मिलेगी मदद। यह उद्घाटन राज्य के विकास को सुनिश्चित करेगा जिससे ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी होगी आसान। इस एक्सप्रेस-वे के द्वारा शाहजहांपुर के विकास में भी होगी बढ़ोतरी। एक्सप्रेस-वे के किनारे पर औद्योगिक कलस्टर भी बनाये जायेंगे जो हवाई पट्टी सेना के लिए होंगे सहायक।

