सऊदी अरब ने महिला अधिकार कार्यकर्ता लुजैन अल हथलौल को रिहा किया

इंटरनेशनलसऊदी अरब ने महिला अधिकार कार्यकर्ता लुजैन अल हथलौल को रिहा किया

Date:


सऊदी अरब ने महिला अधिकार कार्यकर्ता लुजैन अल हथलौल को रिहा किया

रियाद: सऊदी अरब ने सऊदी महिला अधिकार कार्यकर्ता लुजैन अल-हथलौल को जेल से रिहा कर दिया है। सुश्री हैथलौल के परिजनों ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी है।

महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति देने में निभाई थी अग्रणी भूमिका
31 वर्षीय हैथलौल की देश में महिलाओं को वाहन चलाने के अनुमति दिए जाने के नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थीं। वर्ष 2018 में अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया था। कुछ सप्ताह पहले उन पर से प्रतिबंध हटा लिए गए थे।

छह वर्ष की सुनाई गयी थी सजा
दिसंबर में अदालत ने उन्हें राजनीतिक व्यवस्था को बदलने और देश में सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के एक मामले में दोषी पाया था।
उन्हें अधिकतम छह वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि बाद में अदालत ने उसकी सजा दो वर्ष 10 कम दी थी।

करना होगा प्रतिबंधों का सामना
हालांकि बयान में उसके परिवार ने चेतावनी दी कि सुश्री हैथलौल ‘अभी तक पूरी तरह आजाद नहीं है’ और उन्हें परिवीक्षा के दौरान कई प्रतिबंधों का सामना करना होगा, जिसमें पांच वर्ष का यात्रा प्रतिबंध भी शामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related