PM Modi’s US visit: अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ डिनर और कब-क्या करेंगे पीएम मोदी जाने यहां

इंटरनेशनलPM Modi's US visit: अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ डिनर और कब-क्या करेंगे...

Date:

PM Modi’s US visit: पीएम मोदी 21 जून से अमेरिका दौरे पर होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ डिनर और UN में योग का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम मोदी अपने अमेरिका दौरे में कब कहां और क्या करेंगे इसका पूरा शेड्यूल तय हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। जहां पर भारतीय अमेरिकियों के एक ग्रप द्वारा उनका स्वागत किए जाएगा। इसके बाद पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दोनों देशों के लिए यात्रा काफी अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका दौरा पर जा रहे हैं। पीएम मोदी की ये यात्रा दोनों देशों के लिए काफी अहम है। खुद अमेरिका के राष्ट्रपति कह चुके हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी से हर कोई मिलना चाहता है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि पीएम नरेंद्र मोदी काफी व्यस्त रहते हैं। उन्हें सांस लेने की फुरसत नहीं मिलती होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-24 जून तक यूएसए की यात्रा पर रहेंगे।

पीएम मोदी के स्वागत में तोपों की सलामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर होंगे। पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 21 तोपों की सलामी देंगे। ऐसा सम्मान मोदी को पहली बार दिया जाएगा। मोदी की ये पहली अमेरिका राजकीय यात्रा है।

21 जून को न्यूयॉर्क में कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क जाएंगे। जहां एंड्रयूज एयर फोर्स बेस पर भारतीय अमेरिकियों समूह द्वारा पीएम का स्वागत किया जाएगा। बाद में, वह संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम भारत के लिए अहम है। इससे दुनिया को भारतीय परंपरा को लेकर एक संदेश जाएगा।

22 जून को व्हाइट हाउस मे स्वागत

22 जून को पीएम मोदी वाशिंगटन व्हाइट हाउस जाएंगे। जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इस दौरान हजारों लोग मौजूद होगे। इसके बाद मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे। द्विपक्षीय बैठकों के दौरान रक्षा, तकनीक और प्रमुख समझौतों पर बातचीत होगी। पीएम मोदी के सम्मान में बाइडेन और प्रथम महिला शाम को राजकीय रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इस रात्रि भोग में 100 से अधिक मेहमान, कांग्रेस सदस्य, राजनयिकों के अलावा हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा 23 को भोज

पीएम नरेंद्र मोदी 23 जून को अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से आयोजित दोपहर के भोज में शामिल होंगे। इस भोज की मेजबानी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भाषण देंगे।

मिस्र की यात्रा पर जाएंगे मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी बाद में मिश्र की यात्रा पर जाएंगे। मिश्र के राष्ट्रपति सिसी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा करने के लिए पीएम मोदी काहिरा जाएंगे। जनवरी में मोदी को निमंत्रण दिया था। जब सिसी गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...