Demat Account: शेयर बाजार में बढ़ा लोगों का रूझान, जून में 12 % अधिक खुले डीमैट खाते

न्यूज़Demat Account: शेयर बाजार में बढ़ा लोगों का रूझान, जून में 12...

Date:

Demat Account: शेयर बाजार में आम लोगों का रूझान बढ़ रहा है। यहीं कारण है कि इस बार जून 2023 में डीमैट खाता खोलने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जून में 12 प्रतिशत अधिक डीमैट खाते खोले गए हैं। शेयर बाजार में तेजी के बीच लोगों में काफी रुचि दिखाई दे रही है। आंकड़ों के अनुसार बीते महीने जून 2023 में डीमैट खातों की संख्या में 12 प्रतिशत उछाल आया है।

पिछले एक साल की बात की जाए तो एक साल में डीमैट खाते खोलने वालों की संख्या में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अर्थव्यवस्था की मजबूती से बाजार में उछाल देखकर घरेलू खुदरा निवेशकों को शेयर बाजार में कमाई के अवसर दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि जून 2023 में शेयर बाजार में 23.6 लाख नए डीमैट खाता खोले गए। जो कि पिछले 13 महीनों में सबसे अधिक है।

जून 2023 में 12 प्रतिशत डीमैट खाता बढ़े

पिछले साल मई 2022 में 25 लाख demat accounts खोले थे। जून 2023 में इस साल May 2023 की तुलना में 12 % अधिक demat accounts खुले हैं। Covid 19 के बाद बाजार में आने वाली तेजी को देख हर महीने लाखों डीमैट खाते खुलने लगे, जिसकी संख्या 12 करोड़ से अधिक हो गई है।

एक साल में 24 प्रतिशत बढ़े डीमैट खाता

पिछले एक साल में डीमैट खातों की संख्या में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में मजबूती दिखाई दे रही है। इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव है। इन वजह से शेयर बाजार में तेजी की संभावना है।

पिछले छह महीने में खुलने वाले डीमैट खाता की बात करें तो जनवरी में डीमैट खाता 21.9 लाख, फरवरी में डीमैट खाता 20.8 लाख, मार्च में डीमैट खाता 19.2 लाख, अप्रैल में डीमैट खाता 16 लाख, मई में डीमैट खाता 21 लाख और जून में डीमैट खाता 23.6 लाख खोला गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों का रूझान भारतीय शेयर बाजार में लगातार बढ़ता जा रहा है। नेशनल सिक्युरिटीज डिपोजिट्री लिमिटेड के डेटा के अनुसार इस साल जून 2023 में विदेशी निवेश का प्रवाह 45,286 करोड़ रुपए रहा जो पिछले 10 महीनों में सबसे ज्यादा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...