सेंसेक्स 132 अंक टूटा

फीचर्डसेंसेक्स 132 अंक टूटा

Date:


सेंसेक्स 132 अंक टूटा

मुंबई: रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नीतिगत बयान के बाद आज घरेलू शेयर बाजार दबाव में आ गये और सेंसेक्स तथा निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाते हुये लाल निशान में बंद हुये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 132.38 अंक यानी 0.25 प्रतिशत लुढ़ककर 52,100.05 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.10 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 15,670.25 अंक पर आ गया। गुरुवार को दोनों सूचकांक ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुये थे।

सुबह सेंसेक्स करीब 257 अंक और निफ्टी करीब 43 अंक चढ़ गया था। लेकिन मौद्रिक नीति समिति के फैसलों के बारे में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास का वक्तव्य समाप्त होते-होते ये लाल निशान में उतर गये। दोपहर बाद एक समय सेंसेक्स लगभग 280 अंक टूट गया था।

आरबीआई ने नीतिगत दरों में लगातार छठी बार कोई बदलाव नहीं किया। उसने चालू वित्त वर्ष के विकास अनुमान में एक प्रतिशत की कटौती कर उसे 9.5 प्रतिशत कर दिया है। साथ ही खुदरा महंगाई का अनुमान बढ़ा दिया है। इससे बाजार पर दबाव रहा।

मझौले, छोटे और लघु उद्यमों के लिए अतिरिक्त पूंजी के उपायों से इन कंपनियों में निवेशकों ने पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.63 प्रतिशत चढ़कर 22,511.49 अंक पर और स्मॉलकैप 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 24,261.90 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

बैंकिंग और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई बिकवाली से सेंसेक्स पर दबाव रहा। वहीं वित्तीय कंपनियों में लिवाली हावी रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...