Yogi Government: मेरठ से मंत्री बनने की दौड़ में शामिल ये विधायक

फीचर्डYogi Government: मेरठ से मंत्री बनने की दौड़ में शामिल ये विधायक

Date:


Yogi Government: मेरठ से मंत्री बनने की दौड़ में शामिल ये विधायक

मेरठ। उप्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 (UP election result 2022) के आने के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ आई है। उप्र में भाजपा सरकार दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार है। पहली पारी की ही तरह इसमें भी भाजपा के कप्तान यानी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ही होंगे। लेकिन मंत्रिमंडल में किसको शामिल किया जाएगा। इसको लेकर सभी विधायक अपने—अपने कयास लगा रहे हैं। भाजपा विधायकों ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए संघ से लेकर भाजपा हाईकमान तक सिफारिशें लगाई है। मेरठ (Meerut) से भी तीन विधायक और एक एमएलसी को योगी मंत्रिमंडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इनमें योगी के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में पूर्व मंत्री दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, दक्षिण से विधायक सोमेंद्र तोमर और एमएलसी अश्वनी त्यागी मजबूत दावेदार ठोक रहे हैं। पश्चिमी उप्र में भाजपा को सपा रालोद गठबंधन ने मेरठ में काफी तगड़ा झटका दिया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा ने सात में से 6 सीटों को जीता था। वहीं इस बार मात्र तीन सीटें पर ही जीत भाजपा के हिस्से में आई है। ऐसे में इन तीनों सीटों पर जीते विधायकों की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। मेरठ की हस्तिनापुर से विधायक बने दिनेश खटीक को चुनाव से कुछ माह पूर्व ही मंत्री बनाया गया था। हस्तिनापुर के बारे में इस बार कई मिथक टूटे भी और कई मिथक बने भी रहे।

Read also- UP MLC Election 2022 : बाहुबलियों की एमएलसी चुनाव में भी इंट्री, बृजेश सिंह के साथ पत्नी अन्नपूर्णा ने भी भरा पर्चा

कहा जाता है कि जिस पार्टी का विधायक हस्तिनापुर सीट को जीतता है उसी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनती है। दूसरा मिथक जो एक बार हस्तिनापुर को जीता वो दूसरी बार इस सीट पर नहीं जीत हासिल नहीं कर सका। भाजपा ने लगातार दूसरी बार हस्तिनापुर सीट (Hastinapur seat) जीतकर जहां एक मिथक को तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में सरकार बनाकर एक मिथक को कायम भी रखा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...