मेरठ। पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) आज रविवार को लगातार दूसरी बार बढ़ गए। आज 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। पिछले दो हफ्ते से कम समय में अब तक 8 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। मेरठ में पेट्रोल की कीमत अब 103.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल के दाम आज 103.41 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। जबकि डीजल मेरठ में 94.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
Read also: Price Hike: पेट्रोल डीजल के दाम का असर आलू पर, 25 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंचे दाम
जबकि दिल्ली में इसके दाम 93.87 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर आज 94.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। ये बढ़ोतरी पूरे देश में हुई है। इसमें स्थानीय टैक्स के अलावा राज्यों में दाम अलग हैं। बता दें कि पिछले 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। अब तक 11 बार तेल के दाम बढ़े हैं।

