महाराष्ट्र: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर

फीचर्डमहाराष्ट्र: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर

Date:


महाराष्ट्र: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर

मुंबई: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को तड़के कम से कम 13 नक्सली मारे गए।

तड़के सुबह हुई मुठभेड़
गढ़चिरौली के पुलिस उप महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि यह मुठभेड़ आज तड़के पांच बजे हुयी। मुठभेड़ के समय नक्सली एटापल्ली के कोटमी के जंगल में बैठक के लिए एकत्रित हुए थे।

दोनों तरफ से फायरिंग
उन्होंने बताया कि नक्सलियों की मौजदूगी की खुफिया सूचना के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 बटालियन ने तलाश अभियान शुरू की। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों को देखने के बाद गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायीं और इस दौरान 13 नक्सली मारे गए।

Read also: कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए रुंध गया प्रधानमंत्री का गला

पुख्ता सूचना पर चला अभियान
उन्होंने कहा,“जंगल में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद हमने एक दिन पहले ही अभियान शुरू कर दिया था। अब तक, हमें 13 शवों के बरामद होने की सूचना मिली है। तलाश अभियान अभी जारी है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...