Bihar Protest: पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज, नीतीश-तेजस्वी का पुतला फूंका

एजुकेशनBihar Protest: पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज, नीतीश-तेजस्वी का पुतला फूंका

Date:

Bihar Protest: बिहार में डोमिसाइल नीति हटाने को लेकर प्रदेश के शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश है। आज हजारों की संख्या में बेरोजगार युवक पटना की सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। पटना के डाकबंगला चौक, इनकम टैक्स चौक और जेपी चौक पर युवाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। छात्रों में शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर आक्रोश है।
बिहार में 1.70 लाख शिक्षक पद भर्ती से पहले डोमिसाइल नीति हटाने को लेकर प्रदेश के शिक्षक अभ्यर्थियों में आक्रोश है। बिहार सरकार की नई डोमिसाइल नीति के विरोध में बेरोजगार युवक पटना की सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।

युवाओं जगह-जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान को लेकर आक्रोशित युवाओं ने नाराजगी जाहिर की। जिसमें कहा कि बिहार के छात्र अन्य राज्य के छात्रों की तुलना में कम प्रतिभाशाली हैं।
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में दूसरे राज्यों के छात्रों द्वारा आवेदन मंगवाने के फैसले को वापस लेने की मांग की है। सरकार ने अगर ऐसा नहीं किया तो विरोध जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को एसटीईटी, सीटीईटी के अलावा प्राथमिक, माध्यमिक और कांट्रेक्ट शिक्षकों सहित विभिन्न शिक्षक संघ का समर्थन प्राप्त था।

दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस ने पीटा

इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाईं। छात्रों को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। डीएसपी कोतवाली, कानून एवं व्यवस्था, नुरुल हक ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वे सड़कों पर उतर रहे हैं। जिससे ट्रैफिक जाम हुआ है। प्रदर्शनकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके लिए जेल जाना होगा। पुलिस उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठियों का उपयोग कर रही है।

शिक्षक अभ्यर्थी करेंगे घेराव

बिहार सरकार का विरोध कर रहे छात्रों ने कहा कि अन्य राज्यों ने बिहारी छात्रों के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं। जबकि हमारी सरकार दूसरे राज्यों के छात्रों को मौका देकर प्रदेश के युवाओं के लिए दरवाजे बंद कर रही है। प्रदर्शनकारी monsoon session के दौरान विधानसभा का घेराव करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related