ITR रिफंड के लिए जल्द करें ये काम, जानें कैसे पूरा होगा प्रोसेस, फॉलो करें ये स्टेप

न्यूज़ITR रिफंड के लिए जल्द करें ये काम, जानें कैसे पूरा होगा...

Date:

ITR Refund 2023: वित्त वर्ष 2022—23 रिटर्न फाइल की डेडलाइन खत्म हो गई है। अगर रिटर्न फाइल नहीं किया है तो ये काम 31 दिसंबर 2023 तक पूरा कर सकते हैं। रिटर्न फाइल करने के बाद आईटीआर रिफंड का इंतजार कर रहे हैं तो इसके लिए जरूर चेक कर लेना चाहिए कि रिटर्न वेरीफाई हुआ या नहीं। अपने टैक्स रिटर्न को ई- वेरिफाई कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप की मदद ली जा सकती है।
देश में टैक्सपेयर्स अपने आईटीआर के रिफंड का इंतजार कर रहे हैं। अगर इसी का इंतजार कर रहे हैं तो सबसे पहले ये चेक करना चाहिए कि रिटर्न वेरीफाई हुआ या नहीं। अगर रिटर्न को ई-वेरीफाई नहीं करते हैं तो रिटर्न फाइलिंग का प्रोसेस अधूरा माना जाएगा। ऐसे में रिटर्न अमान्य हो सकता है। करदाता को आईटीआर फाइल करने को 30 दिन का समय दिया गया है। जिसमें वो रिटर्न वेरीफाई कर सकता है। रिटर्न को ई-वेरीफाई करवाना जरूरी है।

ITR को वेरीफाई ऐसे करें?

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आईटीआर रिटर्न वेरीफाई कर सकते हैं। इसके लिए ऑफलाइन रिटर्न वेरीफाई करने को बेंगलुरु स्थित सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर में हार्ड कॉपी भेज सकते हैं। E-verify काफी कुशल digital option माना जाता है।

ऑनलाइन ITR को ई-वेरीफाई?

ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर ‘ई-वेरीफाई रिटर्न’ के ऑप्शन को सलेक्ट करें। इसके बाद पैन नंबर (PAN Number), मूल्यांकन वर्ष (Assessment Year) और एक्नॉलेजमेंट नंबर (Acknowledgement Number) उसमें दर्ज कराए। इसके अलावा अपने पैन और पासवर्ड दर्ज करने के बाद लॉग-इन करे। जैसे ही ‘ई-वेरीफाई रिटर्न’ को सिलेक्ट करेंगे। एक नया पेज खुलेगा। जिसमें वेरीफाई पेंडिंग लिखा दिखेगा। “ई-वेरीफाई” पर क्लिक करने के बाद तीन ऑप्शन सामने आएंगे।

1) मेरे पास Return को e-verify करने के लिए EVC है।
2) मैं रिटर्न को e-verify करने के लिए EVC जनरेट करना चाहूंगा।
3) मैं रिटर्न को ई-वेरीफाई करने के लिए आधार (Aadhaar Number) OTP का इस्तेमाल करना चाहूंगा।

अगर पहले से e-verify code है तो अपने रिटर्न को वेरीफाई कर सकते हैं। अगर ईवीसी को जनरेट करना चाहते हैं तो अपने नेट बैंकिंग पोर्टल, डीमैट या ऑफलाइन एटीएम के जरिये ईवीसी जनरेट कर लें। अगर कोई करदाता आधार ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन का ऑप्शन सिलेक्ट कर रहा है तो वह आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से रिटर्न को वेरीफाई कर सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related