Co-browsing: IT विभाग दे रहा है फ्री ITR फाइल करने की सुविधा, ऐसे उठाए इसका लाभ

नेशनलCo-browsing: IT विभाग दे रहा है फ्री ITR फाइल करने की सुविधा,...

Date:

Co-browsing: आईटीआर रिटर्न फाइल करने आखिरी तिथि 31 जुलाई 2023 है। देश में लाखों करदाताओं ने अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया। अगर अभी तक आयकर रिटर्न फाइल नहीं किया तो सह-ब्राउजिंग की सहायता से आईटीआर दाखिल कर सकते हैं। सह-ब्राउजिंग सुविधा का लाभ टैक्सपेयर्स उठा सकते हैं। इनकम टैक्स विभाग ने नवंबर 2022 में करदाताओं के लिए नया फीचर लॉन्च किया था। इस फीचर का नाम सह-ब्राउजिंग है। आयकर विभाग के इस सह-ब्राउजिंग फीचर की सहायता से कोई व्यक्ति जो कि टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स रिटर्न भरते अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। सह-ब्राउजिंग में हेल्प डेस्क एजेंट टैक्स रिटर्न फाइल करने में करदाता का मार्गदर्शन करते हैं।

co-browsing क्या है?

co-browsing एक तरह की हेल्पिंग ब्राउजिंग के रूप में जाना जाता है। co-browsing सुविधा द्वारा आयकर विभाग के हेल्प डेस्क एजेंट टैक्सपेयर्स की सहायता करते हैं। हेल्प डेस्क के एजेंट कंप्यूटर स्क्रीन देखते हैं और करदाता की मदद करते हैं। वो आईटीआर फॉर्म से संबंधित मुद्दों पर व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं।

co-browsing सर्विस का उपयोग किसे करना चाहिए?

co-browsing का उपयोग वह करदाता करते हैं जो खुद रिटर्न फाइल करते हैं। टैक्सपेयर्स के पास मध्यवर्ती या उन्नत स्तर का ज्ञान होता है। co-browsing सुविधा के बाद एजेंट मदद करता है और बताता है कि ITR Form के विशिष्ट कॉलम में financial transaction उल्लेख करना चाहिए। co-browsing सर्विस की मदद से कोई भी व्यक्ति गलत जानकारी भरने से बचता है। अगर कोई गलत जानकारी दर्ज कर देते हैं तो उनके पास विभाग का नोटिस आएगा।

co-browsing सर्विस के लिए कितना चार्ज?

co-browsing सर्विस के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता। आयकर विभाग के co-browsing सुविधा का लाभ पाने के लिए कोई पैसा नहीं देना है।
co-browsing के नियम व शर्त
co-browsing सर्विस के लिए टैक्सपेयर्स को पहले ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करना है। आईटीआर फाइल करने वालों के लिए सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। co-browsing सर्विस का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आईटीआर पोर्टल पर जाना है। इसके बाद यूजर आईडी (पैन) और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है। लॉग-इन के बाद
co-browsing हेल्प ऑप्शन पर क्लिक करना है। जहां पर नया विंडो पर दी गई जानकारी का उपयोग कर सबमिट पर क्लिक करना है। यहां लाइव हेल्प के ऑप्शन को क्लिक करना है। सुविधा का लाभ पाने के लिए Screen पर शो हो रहे submit button को click करना होगा। इसके बाद चार अंकों का Pin शो होगा। इस Pin को verify करने के लिए एजेंट की प्रतीक्षा करनी होगी। जैसे पिन की पुष्टि करते हैं वैसे ही आप एजेंट से जुड़ जाएंगे। इसके बाद co-browsing शुरू हो जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related