Independence Day: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, सुरक्षाबलों ने की फुल ड्रेस में रिहर्सल

नेशनलIndependence Day: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, सुरक्षाबलों ने की फुल ड्रेस...

Date:

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां इस समय जोरों पर हैं। लालकिला पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वहीं सुरक्षाबलों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लिया है। बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में हाल में ही ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कैंपेन की शुरुआत की। इस कैंपेन का मकसद भारत के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है।

स्वतंत्रता दिवस में सिर्फ दो दिन का समय है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज दिल्ली के लालकिले पर सुरक्षाबलों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की है। भारतीय वायुसेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्ट ने रिहर्सल कर रहे जवानों पर फूलों की बारिश की।

‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान की शुरुआत

बता दें कि भारत इस बार मंगलवार को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले से देश की जनता को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में हाल में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य भारत के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत अमर शहीदों की याद में देशभर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी के साथ देश के लाखों गांवों में अमर शहीदों की याद में शिलालेख लगाए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...