Poonch Encounter: सुरक्षाबलों ने पुंछ में ढेर किए चार आतंकी, सुबह हुई भारी गोलाबारी

नेशनलPoonch Encounter: सुरक्षाबलों ने पुंछ में ढेर किए चार आतंकी, सुबह हुई...

Date:

Poonch Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पुंछ के सिंधरा इलाके में एक संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों के बीच पुंछ इलाके में रात से दो मुठभेड़ हो रही हैं। जिसमें रात 11:30 बजे पहली मुठभेड़ हुई। जिसके बाद ड्रोन तैनात किए गए।
भारतीय सेना के मुताबिक, सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी के साथ मुठभेड़ फिर से शुरू हुई। सेना के विशेष बल, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस जवान अन्य बलों के साथ ऑपरेशन का हिस्सा थे। सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में मारे आतंकवादी संभवतः विदेशी आतंकवादी बताए जाते हैं। उनकी पहचान का पता सेना के अधिकारी लगा रहे हैं।

बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक नियंत्रण रेखा के पार से आईएसआई और आतंकी संगठनों के सरगनाओं की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के आसपास आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए आतंकियों को घुसपैठ कर भारत पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

25 जून को मारे थे तीन आतंकी

इससे पहले 25 जून को चक्कां दा बाग में सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ के प्रयास को नाकाम किया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। इनके शव शून्य रेखा पर गिरे थे। जिन्हें बरामद नहीं किया जा सका। उस मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हुआ था। कल सोमवार को चक्कां दा बाग में ढेर किए गए आतंकी का शव पोस्टमार्टम के लिए पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...