किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी

फीचर्डकिसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी

Date:


किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन पिछले 31 दिनों से जारी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बड़ा खुलासा किया है। टिकैत का कहना है कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। टिकैत का कहना है कि उन्हें बिहार से एक धमकी भरा फोन आया था।

बिहार से आयी कॉल
किसान नेता ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी अपने साथियों को जानकारी दी। टिकैत ने बताया कि यह फोन उन्हें बिहार से आया था, फोन पर एक शख्स कह रहा था कि तुम्हें मारने का प्लान है। उन्होने कहा “हालांकि, हमने गाजियाबाद के कप्तान को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।”

मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन
इंदिरापुराम सीओ के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस. एन. श्रीवास्तव शनिवार शाम किसान आंदोलन के चलते सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। हम लोग सावधान हैं। स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा बल पर्याप्त है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...